मोकामा में सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी की गाड़ी में तोड़फोड़, समर्थकों ने अनंत सिंह पर लगाया आरोप

Mokama News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के बाद अब राजद उम्मीदवार और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी की गाड़ी पर हमला हुआ है. आरोप अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा है.

ADVERTISEMENT

मोकामा में वीणा देवी की गाड़ी पर हुआ हमला
मोकामा में वीणा देवी की गाड़ी पर हुआ हमला
google news

Mokama News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बाहुबलियों के क्षेत्र मोकामा में तनाव पूर्ण माहौल है. तनाव के पीछे वजह जन सुराज के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या है. इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. मोकामा में ही राजद कैंडिडेट वीणा देवी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है और इसका आरोप अनंत सिंह के समर्थकों पर ही लगा है. इससे पहले यह खबर भी सामने आई थी कि दुलार चंद यादव के शव यात्रा में ईंट-पत्थर चलाए गए और गाड़ी के कांच भी फोड़े गए है.