Bihar Election 2025 C-Voter Survey: नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव या प्रशांत किशोर...कौन हैं बतौर CM पहली पसंद? जानें

बिहार चुनाव से पहले C-वोटर के लेटेस्ट सर्वे ने बड़ा संकेत दिया है. पसंदीदा सीएम फेस की रेस में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों का ग्राफ गिरा है. फरवरी में तेजस्वी को 41% और नीतीश को 18% समर्थन मिला था, जो अब घटकर क्रमशः 37% और 16% रह गया है. क्या बिहार चुनाव का रुख अब बदल रहा है?

ADVERTISEMENT

Bihar election 2025 survey, C Voter poll Bihar, Nitish Kumar popularity, Tejashwi Yadav rating, Bihar CM face poll
सी-वोटर सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा.
Google CTA

बिहार चुनाव से ऐन पहले C-वोटर के लेटेस्ट सर्वे ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है. इस सर्वे में पसंदीदा सीएम फेस को लेकर किए गए सवाल के जवाब से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार चुनाव का रुख बदलना शुरू हो गया है. महागठबंधन और एनडीए में सीएम फेस का ऐलान, चुनावी घोषणा पत्र का ऐलान, नीतीश सरकार का चुनाव से ठीक पहले डायरेक्ट बेनिफिट स्किम्स के ऐलान ने बिहार निवासियों के मानस को बहुत हद प्रभावित किया है.