मोकामा ने दुलार चंद यादव की हत्या पर आया सूरजभान सिंह का पहला रिएक्शन, फूट-फूटकर रोने लगी पत्नी वीणा देवी

Mokama Murder News: मोकामा गोलीकांड में जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के बाद बाहुबली सूरजभान सिंह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन से रिटायर्ड जज की जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके. वहीं उनकी पत्नी और मोकामा प्रत्याशी वीणा देवी शवयात्रा के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं और कहा कि दुलार चंद हमारे परिवार जैसे थे.

ADVERTISEMENT

मोकामा हत्याकांड पर सूरजभान और उनकी पत्नी वीणा देवी का आया रिएक्शन
मोकामा हत्याकांड पर सूरजभान और उनकी पत्नी वीणा देवी का आया रिएक्शन
google news

Mokama Murder News: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आपराधिक घटनाएं भी शुरू हो गई है. बीते कल यानी गुरुवार को मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव के हत्या के बाद मोकामा के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है. अनंत सिंह ने इस हत्या के पीछे बाहुबली नेता सूरजभान सिंह को जिम्मेदार ठहराया था. अब सूरजभान सिंह ने इस मामले में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं इलेक्शन कमीशन से आग्रह करता हूं इस पर इंक्वायरी बैठाई जाए. वहीं सूरजभान सिंह की पत्नी और महागठबंधन की प्रत्याशी वीणा देवी इस मुद्दे पर फूट-फूट कर रोने लगी.