चुनाव से पहले ही जन सुराज को बड़ा झटका, 3 उम्मीदवार पीछे हटे, प्रशांत किशोर ने कही ये बात!

जन सुराज के तीन उम्मीदवारों ने बिहार चुनाव से नाम वापस ले लिया है, जिससे प्रशांत किशोर को झटका लगा है. पीके ने भाजपा पर दबाव बनाने और उम्मीदवारों को धमकाने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

बिहार विधानसभा चुनावों की गहमा-गहमी के बीच 'जन सुराज' को एक बड़ा सियासी झटका लगा है. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की महत्वाकांक्षी मुहिम 'जन सुराज', जिसने राज्य की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी, अब 240 सीटों पर सिमट गई है. इसके पीछे तीन उम्मीदवारों का अंतिम समय में चुनाव मैदान से नाम वापस लेना बताया जा रहा है.