Bihar election 2025: महागठबंधन में आपसी तकरार, कृष्णा अल्लावरु पीछे हटे, अब गांठें सुलझाने जा रहे अशोक गहलोत

बिहार चुनाव 2025 से पहले आरजेडी-कांग्रेस में तकरार बढ़ी. अब अशोक गहलोत पटना पहुंचेंगे, तेजस्वी यादव से मुलाकात कर सुलह कराने की कोशिश करेंगे. तेजस्वी यादव ने भी तकरार के सवाल को टाला. नहीं दिया जवाब.

ADVERTISEMENT

 Bihar election 2025, Ashok Gehlot Bihar visit, RJD Congress clash, Mahagathbandhan crisis, Tejashwi Yadav meeting
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

बिहार चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के वक्त पहले एनडीए फिर महागठबंधन में तकरार शुरू हो गया. NDA ने आपसी मान-मनौव्वल से सारे मामले सुलझा लिए पर महागंठबंधन में अभी भी सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. 11 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी ही एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं. कहीं न कहीं महागठबंधन की उलझी गांठों को सुलझाने में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु नाकाम नजर आ रहे हैं. ऐसे में वहां अब राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भेजा जा रहा है.