Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी की पार्टी को लगा तगड़ा झटका, बिना लड़े ही हार गए सुगौली सीट
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वीआईपी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सुगौली सीट से वीआईपी प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन केवल एक प्रस्तावक होने की वजह से रद्द कर दिया गया.
ADVERTISEMENT

“मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को सुगौली सीट पर झटका
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार काफी गहमागहमी देखने को मिला. एक ओर जहां हर एक राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार और जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत कर रही है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के सहयोगी दल वीआईपी को एक तगड़ा झटका लगा है. राज्य के मोतिहारी जिले के सुगौली विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हो गया है. आइए विस्तार से जानते है पूरे मामले को.