'जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को स्थाई करेंगे', विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा

विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने एक बड़ा चुनावी दांव खेला है. उन्होंने घोषणा की है कि यदि उनकी सरकार बनी तो कम्युनिटी मोबिइलाइजर के तौर पर काम करने वाली जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी देंगे, जिससे नीतीश कुमार के मॉडल को चुनौती मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav announcement
Tejashwi Yadav announcement
google news

विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने आज कई बड़ी घोषणाएं की है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार के जीविका दीदियों के मॉडल को तोड़ने के लिए बड़ा दांव खेला है. कम्युनिटी मोबिइलाइजर के तौर पर काम करने वाली जीविका दीदियों के लिए स्थाई नौकरी का ऐलान किया है. इसके अलावा तेजस्वी ने ऐलान किया है कि प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा.