तेज प्रताप ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- 'वे मेरा कॉपी कर रहे हैं', महुआ में अपने नाम का डंका बजने का किया दावा
Tej Pratap News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी के जलेबी छानने वाले वीडियो पर निशाना साधा. बोले, “वो मेरा कॉपी कर रहे हैं.” साथ ही महुआ सीट से जीत का डंका बजने और चुनाव बाद समर्थन को लेकर सस्पेंस बनाए रखा.
ADVERTISEMENT

तेज प्रताप ने राहुल गांधी पर कसा तंज
Tej Pratap News: बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार प्रसार जोर-शोर से शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल(JJD) का चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. इसी कड़ी में आज उन्होंने महुआ सीट से अपनी दावेदारी और चुनावी रणनीति को लेकर खुलकर बातचीत की. साथ ही राहुल गांधी के जलेबी छानने वाले वीडियो पर उन्हें घेरते हुए कहा कि 'वे मेरा कॉपी कर रहे हैं.' आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.