लालू-राबड़ी के कितने बेटे-कितनी बेटियां...किसकी कहां हुई शादी? देखें पूरी फैमिली ट्री
बिहार चुनाव के दौरान लालू परिवार का नाम खूब सुर्खियों में रहा. तेज प्रताप और रोहिणी के बागी होने के बाद लालू परिवार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगी है. आइए फिर जानते हैं लालू-रबड़ी देवी के 9 बेटे-बेटी कौन है, उनकी शादी कहां हुई है और राजनीति में किसका क्या हाल है.
ADVERTISEMENT

लालू यादव और राबड़ी देवी(फाइल फोटो)
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले और बाद दोनों ही वक्त लालू परिवार सुर्खियों में रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले मई महीने में लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को घर और पार्टी से बाहर निकाल दिया था. अब चुनाव के बाद रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति से नाता तोड़ दिया है. इन दोनों के पीछे ही संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है क्योंकि तेज प्रताप ने भी इशारों-इशारों में संजय को जयचंद कहा था और रोहिणी ने तो उन्हें खुले तौर पर जिम्मेदार ठहरा दिया है.