Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट में शू-बॉम्बर इस्तेमाल करने का शक, इस खतरनाक विस्फोटक के भी ट्रेस मिले

Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में शू-बॉम्बर के इस्तेमाल का शक है, जिसमें जैश के आतंकी उमर मोहम्मद शामिल हो सकता है और विस्फोटक TATP और अमोनियम नाइट्रेट पाए गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे ही हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है. शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उमर मोहम्मद ने इस हमले को एक शू बॉम्बर की तरह अंजाम देने की कोशिश की हो सकती है.