आरा: कमरे में आपत्तिजनक हाल में देवर के साथ थी पत्नी, पति ने लिया ऐसा एक्शन कि लोग बोले- वेलडन

बिहार के आरा में एक पति ने पत्नी को मौसेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और फिर दोनों की शादी करा दी. वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है.

ADVERTISEMENT

पति ने पत्नी की शादी कराई, Bihar Viral News, आरा प्रेम प्रसंग, Cousin Marriage Bihar, पति पत्नी मौसेरा भाई, पंचायत फैसला, Wife Affair Viral
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

शादी के बाद पति या पत्नी की बेवफाई और बाद में मारपीट, कोर्ट-कचहरी जैसी खबरें तो आपने बहुत पढ़ी होंगीं. इस बार मामला थोड़ा अलग है. आरा में एक पति ने पत्नी को मौसेरे भाई के साथ कमरे में देख लिया. दोनों आपत्तिजनक हालत में थे. पति ने पत्नी से कहा- 'जहां तुम्हे खुशी मिलती है वहीं रहो.' फिर मौसेरे भाई से शादी करा दी. 

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. लोग पति की तरीफ कर रहे हैं. साथ ही ये भी कह रहे हैं. इधर प्रेमी शादी से आखिर तक इनकार करता रहा. हालांकि मामले में पंचायत की एंट्री होने के बाद गांव वालों का दबाव बना तो उसे शादी करनी पड़ी. 

क्या है पूरा मामला 

ये मामला आरा जिले के चरपोखरी थाना इलाके के कोयल गांव का है. कोयल गांव रानी नामक शादीशुदा महिला का मायका है. यहीं प्रेमी दिलीप उससे मिलने आया था. कमरे में दोनों एक दूसरे के साथ पकड़े गए. ससुराल से पति समेत ससुराल वालों को बुलाया गया. 

प्रेमी के घर वाले भी आए और पंचायत बैठी. पति ने प्रेमी के साथ पत्नी की शादी करने की डिमांड की. बोला- उसे जहां खुशी मिले वही जाए. फिर गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. 

ससुराल में भी पकड़ी जा चुकी थी पत्नी 

दरअसल कोयल गांव की रानी की शादी चौरी थाना इलाके के डीलिया लख गांव के रहने वाले सोनू चौधरी से 27 फरवरी 2022 को हुई थी. यहीं सोनू का मौसेरा भाई दिलीप कुमार भी रहता था. दोनों का पालन-पोषण साथ ही हुआ था. साथ ही बड़े हुए थे. 

दिलीप के प्यार में पड़ गई रानी 

शादी के बाद सब ठीक चलता रहा. कुछ महीने बाद दिलीप अक्सर रानी के पास बैठने लगा. जब भी सोनू नहीं होता, मौका पाकर दिलीप उसकी पत्नी रानी के पास पहुंच जाता. दोनों के बीच प्यार पनपने लगा. दोनों चुपके-चुपके मिलने लगे. एक दिन अचानक सोनू घर आ गया. रानी और दिलीप को कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया. 

सोनू ने रानी को उसके मायके भेज दिया 

पति सोनू गुस्से से आग बबूला हो गया. बवाल बचा और उसने पत्नी रानी को उसके मायके भेज दिया. उसने संबंध तोड़ने की बात कही. इधर दिलीप रानी को दिलासा देता रहा कि वो उसको खुश रखेगा और उसके सारे शौक पूरी करेगा. चुपके-चोरी दिलीप रानी से मिलने उसके पायके कोयल गांव भी जाने लगा. 

शादी की बात पर कारने लगा आनाकानी 

इधर दिलीप शादी की बात पर आनाकानी करने लगा. एक दिन गांव वालों ने दिलीप और रानी को कमरे में मिलते देख लिया. पूरे गांव में बवाल मच गया. रानी के पति को बुलाया गया. पंचायत बैठी. दिलीप के ना-नुकुर करने के बावजूद गांव के मंदिर में उसकी शादी रानी से कर दी गई. 

यह भी पढ़ें: 

Bihar: दुल्हन को छोड़ शादी के दूसरे दिन रवाना हो गया दूल्हा…फिर जो पता चली, उसने सबका दिल जीत लिया!