मोकामा से अनंत सिंह लड़ेगे विधानसभा चुनाव? एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में ऐसा क्या हुआ कि चर्चाएं हो गई तेज
Bihar Elections 2025: मोकामा से अनंत सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में ललन सिंह ने अनंत सिंह को ‘रक्षक’ बताया.
ADVERTISEMENT

अनंत सिंह(फाइल फोटो)
बिहार में चुनावी साल पूरी तरह से गहमागहमी से भरा हुआ है. इसी कड़ी में बिहार की राजनीति में चर्चित चेहरा और बाहुबली नेता अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है. बीते कल 16 सितंबर को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अनंत सिंह को मोकामा का रक्षक बताया, जिसके बाद यह दावा किया जा रहा है कि मोकामा सीट से अनंत सिंह ही चुनाव लड़ेंगे. साथ ही इस सम्मेलन से जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की गैर-मौजूदगी ने इस बात को और हवा दे दी है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
