विश्वकर्मा पूजा के दिन सीएम नीतीश का ऐलान, 16 लाख से ज्यादा मजदूरों को आज मिलेंगे 5-5 हजार रुपए
Nitish Kumar Announcement: विश्वकर्मा पूजा पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान. बिहार के 16 लाख से ज्यादा निर्माण श्रमिकों को 5-5 हजार रुपए सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे.
ADVERTISEMENT

सीेएम नीतीश ने अब मजदूरों को दी बड़ी सौगात
Nitish Kumar Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने खजाना खोल दिया है. इसी कड़ी में आज यानी 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने सुबह-सुबह एक और बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के तहत आज 'बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' के तहत श्रमिकों के खातें में पांच हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी.
