SIR ड्राफ्ट लिस्ट में नाम गुजरात के भीखूभाई का भी नाम, तेजस्वी यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
Bihar SIR Draft List: SIR ड्राफ्ट लिस्ट में गुजरात के भीखूभाई दलसानिया का नाम आने पर तेजस्वी यादव ने BJP और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला, चुनावी सियासत गरमाई.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव ने किया नया दावा
Bihar SIR Draft List: बिहार में जब से SIR(Special Intensive Revision) की शुरुआत हुई, तब से ही विपक्ष इसे लेकर सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहा है. SIR का पहला ड्राफ्ट 1 अगस्त को जारी होने के बाद इसमें कई तरह के मामले सामने आए है. कभी तेजस्वी यादव का दो वोटर कार्ड का मामला, तो कभी बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का और तो और कहीं एक ही पते पर 269 लोगों का नाम जैसे मामले देखने को मिले.