क्या प्रशांत किशोर इस बार बना पाएंगे अपनी सरकार? एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने समझा दिया पूरा गणित
Bihar Election 2025: क्या प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार में सरकार बना पाएगी? एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने समझाया पूरा चुनावी गणित और PK के वोटकटवा फैक्टर पर बड़ा खुलासा.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर और बिहार चुनाव 2025 का समीकरण
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. इस चुनाव में देश के बड़े नेता जैसे पीएम मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह आदि भी उतर चुके है और अपने गठबंधन को जीत दिलाने में लगे हुए है. इस बार का चुनाव इसलिए भी गहमागहमी से भरा हुआ है क्योंकि इस बार राज्य में कई सारे दल चुनाव में उतरे है और उनमें एक प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस बीच एक्सिस माय इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग एडिटर प्रदीप गुप्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई(ANI) से बातचीत में प्रशांत किशोर को लेकर कहा है कि, वह वोट को काटेंगे ही, लेकिन सरकार बनाना अभी बहुत दूर की कौड़ी है. आइए विस्तार से जानते है पूरा समीकरण.