पटना में तेज प्रताप यादव के सरकारी बंगले पर महाभोज की तैयारी...देखें क्या क्या बनाए गए हैं पकवान
Tej Pratap Yadav Dahi Chura Mahabhoj: पटना में मकर संक्रांति से एक रात पहले जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव के सरकारी बंगले में अनोखी हलचल दिखी. आधी रात तक टेंट, चूल्हे और 100 मटकों में जमाई गई दही चर्चा का विषय बन रखी. दही-चूड़ा महाभोज की इस तैयारियाें की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT

तेज प्रताप के आवास पर महाभोज की तैयारी
Tej Pratap Yadav Mahabhoj: पटना में मंगलवार रात एक वीवीआईपी बंगले के भीतर देर रात तक रौनक बनी रही. जहां आम लोग नींद में थे वहीं इस बंगले में तैयारियों की हलचल तेज थी. टेंट लगाए जा रहे थे और बड़े-बड़े चूल्हे सुलगाए जा रहे थे. ये बंगला जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव का सरकारी आवास था. यहां मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा के भव्य महाभोज की तैयारी चल रही थी. इस भोज का सबसे बड़ा आकर्षण 100 मटकों में जमाई गई गाढ़ी और ताजा दही रही.