Bihar Election 2025: अमित शाह से मिलकर मान गए उपेंद्र कुशवाहा! जानें मुलाकात के बाद क्या-कुछ कहा
Bihar Election 2025: अमित शाह से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि NDA में अब कोई कठिनाई नहीं. बिहार में NDA की सरकार निश्चित रूप से बनेगी. जानें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

अमित शाह से मिलकर मान गए उपेंद्र कुशवाहा
भले ही बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग हो चुकी है, लेकिन इसे लेकर घमासान लगातार जारी है. एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा आगामी चुनाव को लेकर हुई सीट बंटवारे से लगातार नाखुश नजर आ रहे है. इसी बीच आज यानी बुधवार को राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय दिल्ली पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मीटिंग के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार निश्चित रूप से बनेगी. इसके बाद यह चर्चाएं तेज हो गई है कि अमित शाह से मिलने के बाद सबकुछ ठीक हो गया है.