BIZ DEAL: 365 दिनों का रिचार्ज और पूरे साल की टेंशन खत्म, जानें Jio, Airtel, Vi और BSNL किसका सालाना प्लान है बेस्ट

महंगे होते मोबाइल रिचार्ज के बीच 2026 में सालाना प्लान्स की डिमांड बढ़ गई है. अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो Jio, Airtel, Vi और BSNL के इन बेस्ट एनुअल ऑफर्स को जरूर देखें. इस रिपोर्ट में जानिए आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सा प्लान सबसे बेस्ट है.

ADVERTISEMENT

Cheap Recharge Plan
Cheap Recharge Plan
google news

मोबाइल रिचार्ज की कीमतों के बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है. हर महीने रिचार्ज की तारीख याद रखना और बढ़ते खर्च को मैनेज करना अब मुश्किल होता जा रहा है. यही वजह है कि देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स अब मंथली प्लान के बजाय सालाना यानी 365 दिन वाले रिचार्ज की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसी कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के एनुअल प्लान पेश किए हैं. इन प्लान्स की सबसे बड़ी खूबी ये है कि एक बार पेमेंट करने के बाद आप साल भर डेटा और कॉलिंग की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो जाते हैं.