'2026 में 5 लाख पार होगी चांदी' कहने वाले रॉबर्ट कियोसाकी ने सिल्वर पर किया बड़ा दावा! बताया निवेश का सीक्रेट मंत्र
'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा है कि उन्हें सोना, चांदी और बिटकॉइन की कीमतों में उतार-चढ़ाव की परवाह नहीं है. उनका मानना है कि अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है और कर्ज बढ़ रहा है. इसलिए वे लगातार निवेश करना पसंद करते हैं ताकि वे अमीर बने रहें.
ADVERTISEMENT

Robert Kiyosaki
Robert Kiyosaki: मशहूर फाइनेंशियल गुरु और 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर निवेश की दुनिया में हलचल मचा दी है. बाजार में सोने, चांदी और बिटकॉइन की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर जहां आम निवेशक डरे रहते हैं, वहीं कियोसाकी का कहना है कि उन्हें इसकी रत्ती भर भी परवाह नहीं है.