Gold Silver price today: सोना रिकॉर्ड हाई प्राइस से 8000 और चांदी 33000 रुपए तक हुई सस्ती, जानें लेटेस्ट भाव
Gold Silver Price today: अपने रिकॉर्ड हाई प्राइस से सोने और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक त्यौहारों के बाद अचानक मांग में कमी आने से ये गिरावट आई है.
ADVERTISEMENT

धनतेरस-दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में आई बड़ी नरमी.
दिवाली के बाद शादी का सीजन शुरू होने वाला है. शादी-ब्याह के घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि सोने-चांदी में उछाल को लेकर परिवारों में टेंशन है. इधर सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट और गिरावट के ट्रेंड से उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं. IBJA द्वारा शुक्रवार शाम को जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 22 हजार के करीब पहुंच गया है. वहीं चांदी 1 लाख 47 हजार के करीब पहुंच गई है.