LIC Jeevan Utsav Plan: 100 साल की उम्र तक इनकम और इंश्योरेंस कवर भी, शानदार है LIC की ये स्कीम!

LIC जीवन उत्सव पॉलिसी (Plan 871) एक नॉन-लिंक्ड सेविंग्स होल लाइफ इंश्योरेंस है, जिसमें गारंटीड इनकम, डेथ बेनिफिट और लोन की सुविधा मिलती है. जानिए इस पॉलिसी की पूरी डिटेल्स और फायदे.

ADVERTISEMENT

LIC
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC के जीवन उत्सव प्लान को 871 से भी जाना जाता है. इसमें एक सलेक्टेड टर्म तक पैसे जमा करने के बाद आजीवन वार्षिक आधार पर रिटर्न मिलता है. ये रिटर्न पूरे जीवन भर मिलता है. इसके साथ ही 100 सालों तक आप इंश्योरेंस से भी कवर्ड रहते हैं. ये रिटर्न आपके सम इंश्योर्ड अमाउंट का 10 फीसदी होता है.