हम नजाकत भाई का एहसान कभी नहीं भूलेंगे... आतंकी हमले में बचे BJP नेता अरविंद अग्रवाल की ये पोस्ट वायरल

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जहां 26 लोग मारे गए, वहीं कपड़ा व्यापारी नजाकत अली ने 11 लोगों की जान बचाकर मिसाल कायम की. भगदड़ और गोलीबारी के बीच उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए कई परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

ADVERTISEMENT

फाइल फोटो
फाइल फोटो
Google CTA

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. इस भयावह हमले के बीच एक कपड़ा व्यापारी ने अपनी सूझबूझ से 11 लोगों की जान बचाकर मिसाल कायम कर दी. चश्मदीदों के अनुसार अगर नजाकत अली वहां न होते, तो मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी.