दिल्ली के बाबा पीर रतन नाथ मंदिर पर बुलडोजर चलाने का दावा वायरल, अब MCD ने खुद बताई पूरी बात
Delhi MCD demolition: राजधानी दिल्ली के झंडेवालान इलाके में MCD और DDA की संयुक्त तोड़फोड़ कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ गया है, जिसमें लोगों ने दावा किया कि बाबा पीर रतन नाथ मंदिर पर बुलडोजर चलाया गया. अब MCD ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर साफ कहा है कि किसी भी धार्मिक संरचना को नहीं छुआ गया और केवल खतरनाक तथा अवैध स्ट्रक्चर को हटाया गया.
ADVERTISEMENT

बाबा पीर रतन नाथ मंदिर पर नहीं चला था बुलडोजर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग के इंडेवालान इलाके में 29 नवंबर को MCD(दिल्ली नगर निगम) द्वारा की गई कार्रवाई ने इलाके के लोगों में हड़कंप मचा दिया था. इस कार्रवाई को लेकर लोगों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए थे कि यहां मौजूद बाबा पीर रतन नाथ मंदिर के परिसर में जान-बूझकर तोड़ृ-फोड़ की गई है. लोगों ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई आरएसएस के नए मुख्यालय बनने के बाद हुआ है और उसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का नोटिस भी नहीं मिला है. मामला बढ़ता देख अब MCD ने खुद इसमें हस्तक्षेप कर एक स्पष्टीकरण जारी किया है. MCD ने साफ किया है कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी धार्मिक स्ट्रक्चर को छुआ भी नहीं गया है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी कहानी.