दिल्ली में नर्सरी से पहली कक्षा तक एडमिशन में बड़ा बदलाव, पॉइंट सिस्टम खत्म, DoE ने किए ये बड़े बदलाव
दिल्ली में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के एडमिशन 2026-27 के लिए प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होगी. इस बार आयु सीमा पूरी तरह स्पष्ट की गई है और लॉटरी की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। पॉइंट सिस्टम की जगह स्कूल अपने मानदंड तय करेंगे.
ADVERTISEMENT

Delhi Nursery Admission 2025
दिल्ली में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के एडमिशन 2026-27 के लिए प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है. शिक्षा निदेशालय (DoE) ने नया शेड्यूल, आयु सीमा और एडमिशन नियम जारी कर दिए हैं. इस बार कई बदलाव किए गए हैं, खासकर ऐज पैरामीटर और पॉइंट सिस्टम में.