दिल्ली में 2 विदेशी कोच और 4 सुरक्षाकर्मियों को आवारा कुत्तों ने काटा, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप हुआ ये सब
Delhi Dog Attack: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान दो विदेशी कोच और चार सुरक्षाकर्मियों को आवारा कुत्तों ने काटा. MCD ने 4 डॉग-कैचिंग टीम और रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट की तैनाती की.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में कुत्तों का आतंक
दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है. यहां दो विदेशी कोच और 4 सुरक्षाकर्मी को आवारा कुत्ते ने काट लिया है जिसके बाद राजधानी में आवारा कुत्ते को लेकर मामला एक बार फिर गर्म हो गया है. ये दोनों कोच केन्या और जापान के थे.
