Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से 7 अक्टूबर तक होगी जमकर बारिश, 8 से बढ़ेगी ठंडक, जानें अपने इलाके का हाल
हरियाणा में 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है और 8 अक्टूबर से ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी. इस साल राज्य में सामान्य से 33% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है.
ADVERTISEMENT

हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. अक्टूबर के महीने की शुरुआत होते ही राज्य में ठंडक की आहट महसूस होने लगी है. रविवार यानी 5 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हो गया है, जिसके कारण अब हरियाणा में भी बारिश के आसार बन गए हैं.
