Delhi Water Alert: दिल्ली के इन इलाकों में 8 से 10 मार्च तक नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड का बड़ा अपडेट

दिल्ली के रोहिणी, बादली, शाहदरा और दिलशाद गार्डन समेत कई इलाकों में 8 से 10 मार्च तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड के हैदरपुर प्लांट में पाइपलाइन मरम्मत के कारण होने वाले इस वाटर कट की पूरी लिस्ट यहाँ देखें.

NewsTak
दिल्ली में वाटर सप्लाई को लेकर अपडेट.
social share
google news

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अगले तीन दिनों के लिए पानी की सप्लाई को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन फटने और सालाना मेंटेनेंस (Anual Maintenance) के चलते 8 मार्च से 10 मार्च तक दिल्ली के दर्जनों इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. 

क्यों हो रही है पानी की कटौती? 

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, हैदरपुर प्लांट की 700 एमएम (700mm) की मुख्य पाइपलाइन डैमेज हो गई है. इसकी मरम्मत का काम काफी गहरा है, जिसमें कम से कम 24 घंटे का समय लग सकता है. इसके अलावा, वाटर पंपिंग स्टेशनों की सालाना फ्लशिंग और मेंटेनेंस का काम भी इसी दौरान किया जाना है. इस वजह से 9 और 10 मार्च को कई प्रमुख इलाकों में पानी बिल्कुल नहीं आएगा. 

कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित?

  • रोहिणी क्षेत्र: सेक्टर 15, 16, 17, 18, 19, 23 के फ्लैट्स, सेक्टर 7 और सेक्टर 8 के ब्लॉक. 
  • बादली और आसपास: बादली इंडस्ट्रियल एरिया (फेज 1, 2, 3), बादली गांव, सूरज पार्क, राजा विहार, प्रशांत विहार, समयपुर, शिवपुरी और टीचर कॉलोनी. 
  • शाहदरा और पूर्वी दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी, दिलशाद गार्डन (पॉकेट ए और बी), मानसरोवर पार्क, रामनगर, कबूल नगर, ओल्ड शाहदरा, शास्त्री पार्क, उस्मानपुर, कैथवाड़ा, ब्रह्मपुरी, गौतमपुरी, जाफराबाद और सीलमपुर. 
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली: करावल नगर, दयालपुर, मुस्तफाबाद, मौजपुर, गोकुलपुरी, दुर्गापुरी, अशोक नगर, नत्थू कॉलोनी और सीमापुरी (पुराना व नया). 

तारीख के अनुसार अलर्ट

  • 8 मार्च: दिलशाद कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी.
  • 9 मार्च: सिरसपुर, लिबासपुर, स्वरूप नगर, स्वरूप विहार, बुध विहार फेज-2, मांगेराम पार्क और शाहदरा के कई ब्लॉक.
  • 10 मार्च: करावल नगर से लेकर सीमापुरी तक के विशाल क्षेत्र में नलों में पानी नहीं आएगा.

जल बोर्ड की सलाह 

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे आने वाले तीन दिनों की जरूरतों के लिए आज से ही पर्याप्त पानी स्टोर कर लें. पानी का इस्तेमाल बेहद किफायत के साथ करें और बर्बादी बिल्कुल न करें. बोर्ड का कहना है कि भविष्य में बेहतर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस का काम अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें...

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर, 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा! जानिए 7 मार्च को कैसा रहेगा मौसम
 

    follow on google news