Delhi Weather Update: दिल्ली में 13 जनवरी को इन इलाकों छाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Delhi Weather Today: उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का असर और बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं इस बीच ठंड के साथ प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Delhi Weather Alert: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. कई राज्य भीषण शीतलहर की चपेट में है. यहां तापमान सामान्य से काफी नीचे जा चुका है. इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के बाद से चलने वाली सर्द हवाएं दिल्ली सहित उत्तर भारत के लोगों ठिठुरन का एहसास करा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके तहत आने वाले कुछ दिनों तक ठंड जारी रहेगी. वहीं, कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. वही, ठंड के बीच दिल्ली में पॉल्यूशन की मार भी जारी है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक बीते की दिल्ली का ओवरऑल AQI 287 रिकॉर्ड किया गया.
आज 13 जनवरी 2026 को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 13 जनवरी को दिल्ली में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. यहां सुबह के समय कई जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा और कुछ पर घना कोहरा छाया रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने आज दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि, यहां दिन के समय मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. इस दौरान दिल्ली का अधिकतक तापमान 19 से 21 और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली,दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद उत्तरी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली,पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. यहां सुबह के समय कई जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग का ऑफिशियल पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक करें.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
अगले 4 दिनों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से -1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके बाद सामान्य से ऊपर यानी 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, 14 जनवरी, 2026 को दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है. हालांकि, अगले 3 दिनों के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

मौसम विभाग ने से की अपील
मौसम विभाग ने ठंड से बचने के लिए कुछ उपाय बताए हैं. IMD के अनुसार ठंड में रहने से बचने के लिए भारी कपड़े की एक परत के बजाय ढीले-ढाले, हल्के, गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें. कंपकंपी को नजरअंदाज न करें. यह पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है. घर के अंदर रहे, जरुरी काम होने पर ही बाहर निकले. अपने सिर, गर्दन, हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढकने की सलाह दी है.
दिल्ली में प्रॉल्यूशन का क्या है हाल?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम 4 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 287 रिकॉर्ड किया गया. जो कि बीते कल की तुलना में कुछ कम था.हालांकि जहरीली हवा की समस्या जस की तस बनी हुई हॅ. ठंड की मार के साथ ही लोग प्रॉल्यूशन की मार से भी परेशान हैं. CPCB के मुताबिक बीते सोमवार को शाम 4 बजे तक दिल्ली में किसी भी स्टेशन पर 200 से कम AQI दर्ज नहीं किया गया.
देखें सबसे ज्यादा AQI वाले इलाके
पुसा - 344
नेहरू नगर - 339
जहांगीरपुरी - 337
मुंडका - 336
बवाना - 333
चांदनी चौक - 333
आनंद विहार - 332
रोहिणी - 330
द्वारका सेक्टर-8 - 321
सिरीफोर्ट - 320
यहां देखें AQI की रेंज
| AQI रेंज | हवा की गुणवत्ता | स्वास्थ्य पर प्रभाव |
| 0-50 | अच्छा (Good) | हवा की गुणवत्ता ठीक रहती है, स्वास्थ्य पर न्यूनतम असर |
| 51-100 | संतोषजनक (Satisfactory) | संवेदनशील लोगों को हल्की सांस की परेशानी |
| 101-200 | मध्यम (Moderate) | फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोगियों को सांस लेने में दिक्कत |
| 201-300 | खराब (Poor) | लंबे समय तक संपर्क में रहने पर अधिकांश लोगों को परेशानी |
| 301-400 | बहुत खराब (Very Poor) | लंबे समय तक रहने पर श्वसन संबंधी बीमारियां |
| 401-500 | गंभीर(Severe) | स्वस्थ लोगों पर भी असर, बीमारों की स्थिति गंभीर |











