हरियाणा के कार्यवाहक DGP ओपी सिंह की साली दिव्या गौतम को झटका, पटना की दीघा सीट से हारीं चुनाव
Bihar Election Result: हरियाणा के कार्यवाहक DGP ओपी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उनकी साली दिव्या गौतम पटना की दीघा सीट से चुनाव हार गईं हैं. वहीं, दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज बबलू ने इस चुनाव में छातापुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है.
ADVERTISEMENT

OP Singh and Divya Gautam
Bihar Election Result: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं. प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की वापसी हुई है. यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इस चुनाव में बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं, जबकि 85 सीटों के साथ जेडीयू दूसरे स्थान पर रही. वहीं, बिहार के चुनावी रण में हरियाणा के कार्यवाहक DGP ओपी सिंह की साली दिव्या गौतम भी उतरी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दिव्या गौतम दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन हैं.