खरगोन में फिल्मी स्टाइल में मर्डर का मामला आया सामने, प्रेमिका के लौटने पर प्रेमी ने पति, देवर और ससुर को चाकू से गोदा
पत्नी के घर लौटने से नाराज़ उसके प्रेमी ने उसके पति, देवर और ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के खरगोन में लव ट्रायंगल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला के अपने पति के पास लौटने से नाराज उसके प्रेमी ने चाकू मारकर महिला के पति, देवर और सरपंच पति ससुर को घायल कर दिया.