VIDEO: भोपाल में धुरंधर मूवी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि थिएटर में ही भिड़े दो युवक, स्क्रीन पर फिल्म और सामने पिटाई दोनों चलती रही 

Bhopal Viral Video: भोपाल के एक फेमस सिनेप्लेक्स में फिल्म ‘धुरंधर’ की स्क्रीनिंग के दौरान दो दर्शक अचानक भिड़ गए, जिसके कारण हॉल में हंगामा मच गया. वायरल वीडियो में देखा गया कि जहां स्क्रीन पर फिल्म चल रही थी, वहीं सामने दो युवकों के बीच मारपीट होती रही. मामला बढ़ने पर स्टाफ ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और पुलिस ने सिनेप्लेक्स से रिपोर्ट मांगी है.

ADVERTISEMENT

Bhopal Viral Video
भोपाल में मूवी हॉल में भिड़े दो युवक
Google CTA

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबो-गरीब मामला सामना आया है. भोपाल के एक फेमस सिनेप्लेक्स में बीते शुक्रवार की रात को फिल्म 'धुरंधर' के स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा मच गया. हंगाम के पीछे दो दर्शकों के बीच अचानक से शुरू हुआ झगड़ा है और फिलहाल इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है. इस बवाल के बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया और हॉल में बैठे दूसरे दर्शक भी अपनी सीट से उठकर बाहर निकल गए. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला.