CM Mohan के बार-बार दिल्ली जाने के बाद लगने लगी अटकलें, आखिर क्या होने वाला है?

सीएम मोहन यादव के लगातार दिल्ली दौरों के पीछे संगठन और मंत्रिमंडल में बढ़ती नाराजगी को दूर करने और निगम-मंडलों में नियुक्तियों से पहले सभी बड़े नेताओं की सहमति लेने की कोशिश है. ये दौरे सत्ता-संगठन में समन्वय बैठाने और संभावित विवादों से बचने की रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव के लगातार हो रहे दिल्ली दौरों ने सूबे की सियासत में हलचल मचा दी है. पिछले तीन दिनों में हर शाम मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिल्ली जाना और वहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकातें करना, अब अटकलों का विषय बन गया है.