MP: पत्रकार पर बिफरीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, गांजा तस्करी में गिरफ्तार अनिल को भाई मानने से किया इनकार, कांग्रेस ने भी घेरा

सतना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 किलो गांजा बरामद किया और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. इस हाई-प्रोफाइल मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है, जबकि पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Pratima bagari news
तस्वीर: प्रतिमा बागरी के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

मध्य प्रदेश के सतना जिले की रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में लगभग 46 किलो गांजा बरामद किया गया है और दो आरोपियों अनिल बागरी और पंकज सिंह को पकड़ लिया गया.