राजस्थान में तालाब फूटने से शिवपुरी में अलर्ट हुआ जारी, IMD का कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक जैसे ही खत्म हुआ वैसे ही पूरे प्रदेश भर में बारिश अपना कहर बरपा रही है. प्रदेश के कई जिलों में इस समय मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है

ADVERTISEMENT

शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात
शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राजस्थान के बारां जिले के देवरी में स्थित तालाब आज अचानक फूट गया

point

तालाब का पानी देवरी और MP के शिवपुरी जिले के राजस्थान से सटे गांवों में भरने लगा

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक जैसे ही खत्म हुआ वैसे ही पूरे प्रदेश भर में बारिश अपना कहर बरपा रही है. प्रदेश के कई जिलों में इस समय मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. तो कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं. तो वहीं राजस्थान में भी लगातार बारिश का दौर जारी है, यहां हो रही बारिश के कारण देवरी गांव का तालाब फूट गया. गांव में पानी भरने से हालात बिगड़ गए हैं, यही कारण है कि प्रशासन ने मध्य प्रदेश के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है.