Baba Bageshwar: भाई की हरकत से लाल हुए धीरेंद्र शास्त्री, क्या अब पुलिस करेगी बाबा के बिगड़ैल भाई को गिरफ्तार? जानें
Baba Bageshwar: देश के प्रसिद्ध संत और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग अपने कारनामों की वजह से समय-समय पर सुर्खियों में बने ही रहते हैं. भाई के कारनामों पर पहली बार धीरेंद्र शास्त्री ने अपना पक्ष रखा है.
ADVERTISEMENT

bageshwar dham dhirendra shastri brother
Baba Bageshwar: देश के प्रसिद्ध संत और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग अपने कारनामों की वजह से समय-समय पर सुर्खियों में बने ही रहते हैं. अब शालिग्राम के विवादों को लेकर पहली बार खुद धीरेंद्र शास्त्री सामने आए हैं. बीते दिनों हुई घटना पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाई का साथ देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो अपने भाई के इस कृत्य से दुखी हैं. इसके साथ उन्होंने अपने भाई द्वारा किए गए कारनामों को लेकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है,