विधायक कमलेश्वर डोडियार को 'BAP' का नोटिस, जवाब न देने पर पार्टी से बाहर करने की चेतावनी, क्या है पूरा माजरा?

MP News: सैलाना विधानसभा से चुनाव लड़कर विधायक का चुनाव जीते कमलेश्वर डोडियार से अब उनकी ही पार्टी का आलाकमान गहरा नाराज है. नाराजगी की वजह विधायक विधायक कमलेश्वर डोडियार की लोकसभा चुनाव में निष्क्रियता है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sailana Vidhayak Kamleshwar Dodiyar: मध्य प्रदेश में बाप पार्टी के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ उन पर विधायकी आने के बाद रंगदारी के कई मुकदमें चल रहे हैं तो वहीं अब उनकी ही पार्टी ने डोडियार को नोटिस थमा दिया है. इस नोटिस में भारत आदिवासी पार्टी ने कमलेश्वर डोडियार से लोकसभा चुनाव में सक्रिय न रहने को लेकर जवाब मांगा है.