MP News: कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर दिग्विजय सिंह का चौंकाने वाला बयान
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हरदा पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान उनसे पत्रकारों ने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया.
ADVERTISEMENT

kamal nath and digvijaya singh, mp news, mp politics, madhya pradesh
MP Politics News: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सियासत गरमाई हुई है. प्रदेश के कई नेता कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे हैं. सियासी गलियारों में काफी समय से चर्चा है कि पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ (Kamalnath) जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अब इसे लेकर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उनके बयान से ये काफी हद तक साफ हो गया है कि कमलनाथ भाजपा में शामिल होंगे या नहीं?