पोते के साथ वोटिंग कर रहे थे पूर्व मंत्री कमल पटेल? तस्वीर सामने आई तो मच गया बवाल, अब होगा बड़ा एक्शन

MP Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में बीते दिन से पूर्व मंत्री कमल पटेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर वायरल होने के बाद अब चुनाव आयेाग ने बड़ी कार्रवाई की है.

ADVERTISEMENT

पूर्व मंत्री कमल पटेल
पूर्व मंत्री कमल पटेल
google news

MP Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में बीते दिन से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में पूर्व मंत्री कमल पटेल अपने पोते के साथ वोट डालते नजर आ रहे हैं. फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन ने एक्सन लिया है. प्रशासन ने पूर्व मंत्री पर SDM द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया जायेगा. इसके अलावा पोलिंग के पीठासीन अधिकारी तत्काल निलंबित कर दिया गया है. जबकि सेक्टर प्रभारी को निलम्बित करने की कार्रवाई की बात कही जा रही है.