दूसरी जाति में शादी करने पर यूपी सरकार दे रही 2.5 लाख रुपये, जानें क्या है नियम और कैसे करें अप्लाई

UP Intercaste Marriage Scheme: यूपी सरकार इंटरकास्ट मैरिज करने वाले जोड़ों को दे रही है 2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद. जानें डॉ. अंबेडकर इंटरकास्ट मैरिज स्कीम की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

UP Intercaste Marriage Scheme
UP Intercaste Marriage Scheme
google news

Intercaste Marriage Scheme UP: आज के आधुनिक दौर में भी समाज में जातिगत भेदभाव की दीवारें पूरी तरह नहीं गिरी हैं. अक्सर दूसरी जाति में शादी करने पर परिवारों और समाज के विरोध का सामना करना पड़ता है. लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस भेदभाव को खत्म करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए इंटरकास्ट मैरिज करने वाले जोड़ों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. 'डॉ. अंबेडकर स्कीम फॉर सोशल इंटीग्रेशन थ्रू इंटरकास्ट मैरिज' के तहत सरकार नए शादीशुदा जोड़ों को ₹2.5 लाख रुपए की मदद दे रही है. इस योजना का मकसद अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ों को शुरुआती जीवन में आर्थिक मजबूती देना और समाज में समानता लाना है. आइए विस्तार से जानते हैं इस योजना की शर्तें, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.