इंदौर: नकली गहने देकर की लाखों की ठगी, परिचित को लगाया 8 लाख का चूना

Indore News: इंदौर में नकली जेवरात देकर लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है. छत्रीपुरा थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले गौरव पंड्या ने आरोप लगाया 2 लोगों ने उनके पास सोने के जेवर रखकर पैसे उधार लिए थे, लेकिन जांच में वे जेवर नकली निकले. दोनों ही आरोपी फरियादी के परिचित हैं. गौरव […]

ADVERTISEMENT

Fraud, Indore, Indore News, Crime, Chhatripura, Madhya Pradesh
Fraud, Indore, Indore News, Crime, Chhatripura, Madhya Pradesh
google news

Indore News: इंदौर में नकली जेवरात देकर लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है. छत्रीपुरा थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले गौरव पंड्या ने आरोप लगाया 2 लोगों ने उनके पास सोने के जेवर रखकर पैसे उधार लिए थे, लेकिन जांच में वे जेवर नकली निकले. दोनों ही आरोपी फरियादी के परिचित हैं. गौरव ने आरोप लगाया कि उसने आरोपियों को गहने के बदले में करीब 8 लाख रुपये दिए थे. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने इस तरह से कई दूसरे लोगों से भी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.