भोपाल के वल्लभ भवन में लगी आग को लेकर सरकार ने गठित की 7 सदस्यीय समिति, जानें, क्या करेगी ये कमेटी

भोपाल के वल्लभ भवन में लगी आग को लेकर सरकार ने कमेटी बना दी है. इस कमेटी में मध्यप्रदेश ब्यूरोक्रेसी के बड़े-बड़े अफसरों को शामिल किया गया है. जो इस पूरी आगजनी की घटना को लेकर विस्तार से रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.

ADVERTISEMENT

वल्लभ भवन में लगी आगजनी की जांच के लिए बनी समिति
वल्लभ भवन में लगी आगजनी की जांच के लिए बनी समिति
Google CTA

Vallabh Bhawan fire incident: शनिवार को भोपाल के सबसे बड़े सरकारी भवन वल्लभ भवन में बड़ा अग्निकांड हो गया. वल्लभ भवन में लगी आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने के लिए कई दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही आर्मी को भी मदद के लिए बुलाना पड़ गया. आखिर इतनी बड़ी आग राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी भवन में कैसे लग गई. क्या ये आग किसी शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या फिर ये किसी साजिश के तहत लगाई गई. इन सभी सवालों के जवाबों के लिए सरकार ने एक 7 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है.