Khajuraho Lok Sabha Seat: INDIA अलायंस के प्रत्याशी ने वीडी शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, बताया- इंडिया का सपोर्ट मिलने में हुई देरी

Khajuraho Loksabha Seat 2024: खजुराहो लोकसभा सीट पर वोटिंग नजदीक आते ही जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. इंडिया अलायंस के प्रत्याशी राजा भैया प्रजापति ने वीडी शर्मा और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Khajuraho Lok Sabha Seat
Khajuraho Lok Sabha Seat
google news

Khajuraho Loksabha Seat 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की छह सीटों दमोह, टीकमगढ़, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होना है, इन सीटों पर मैदान में डटे उम्मीदवारों की सूची निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी है. यहां कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें से 75 पुरुष, चार महिला और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी भी है. इन सब में खजुराहों और रीवा लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, खजुराहों से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तो इंडिया अलायंस के प्रत्याशी राजा भैया प्रजापति मैदान में हैं. वोटिंग से ठीक पहले राजा भैया प्रजापति ने MPTAK से एक्सक्लूसिव बातचीत में वीडी शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.