MP में दिवाली से पहले मोहन सरकार ने दी बड़ी सौगात, कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले

MP News: CM मोहन यादव ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी कर दी है. इससे उनकी सैलरी बढ़ जाएगी. ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया X पर दी है.

ADVERTISEMENT

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav
Google CTA

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है. CM ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, 'राज्य सरकार ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. मेरी अपनी ओर से सबको बधाई.' उन्होंने कहा कि इसकी बधाई डबल तब हो जाती है जब दीपावली भी है, और इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है.