MP: दिग्विजय सिंह के हिडमा को लेकर 'एनकाउंटर नहीं, हत्या थी' वाले बयान पर सीएम मोहन यादव ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा
नक्सल कमांडर माडवी हिडमा के एनकाउंटर के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. दिग्विजय सिंह के घटना पर सवाल उठाने और सोनी सोढ़ी का वीडियो साझा करने पर बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन पर देश विरोधी नैरेटिव खड़ा करने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

खूंखार नक्सली हिडमा के एनकाउंटर पर एमपी में सियासत
छत्तीसगढ़ के खूंखार नक्सली कमांडर माडवी हिडमा की मौत के बाद एमपी की राजनीति में खलबली मच गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में उसके एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन पर 'नक्सल-प्यार' का आरोप लगाया है.