चक्रव्यूह में फंसा नहीं… बस निकल आया, इस्तीफे के बाद जगदीप धनकड़ ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, क्या कहा?

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद पहली बार बोले जगदीप धनकड़ ने नैरेटिव के 'चक्रव्यूह' का जिक्र करके सियासी संकेत दे दिए. हंसी-मजाक के अंदाज में दिए उनके बयान सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि असली वजह क्या थी?

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

चार महीने पहले अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनकड़ ने शुक्रवार यानी 21 नवंबर को अपना पहला बड़ा सार्वजनिक भाषण दिया और उसमें उन्होंने न सिर्फ चुप्पी तोड़ी, बल्कि ऐसे संकेत भी छोड़ दिए जो राजनैतिक तह तक सवाल खड़े कर रहे हैं.