MP में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के घर पर चलेगा बुलडोजर, लगे हैं ये आरोप, जानें कौन हैं जवाद अहमद सिद्दीकी

दिल्ली ब्लास्ट की जांच फरीदाबाद से आगे बढ़कर अब महू तक पहुंच गई है. जहां अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी के परिवार की संपत्ति पर अवैध निर्माण को लेकर 3 दिन का नोटिस जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी में चल रही जांच का मामला अब मध्य प्रदेश के महू तक पहुंच गया है. दरअसल महू कैंटोनमेंट बोर्ड ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के परिवार की संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए तीन दिन का नोटिस जारी किया है.