मध्य प्रदेश जिला अस्पताल की नर्स गायत्री चौधरी का वीडियो अचानक हुआ वायरल, फिर कलेक्टर ने उठाया ये बड़ा कदम

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी मरीज को वार्ड में शराब पीते हुए वीडिया बनाने के साथ ही उन्हें फटकार लगाते हुए दिख रही हैं. अब मामले का वीडियो सामने आते ही कलेक्टर ने नर्स को कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया है.

ADVERTISEMENT

Nursing Officer Gayatri Chaudhary Video
Nursing Officer Gayatri Chaudhary Video
google news

Madhya Pradesh Hospital Viral Video : मध्य प्रदेश के अशोकनगर के जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी (Nursing Officer Gayatri Choudhary) का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वे अस्पताल में एक मरीज को अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पीने से रोकती हुई दिख रही हैं. इतना ही नहीं वो मरीज की इस शर्मनाक हरकत के लिए उन्हें फटकार भी लगा रही है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद अब उन्हें अशोकनगर कलेक्टर की तरफ से बुलाकर सम्मानित किया है.