ग्वालियर: मंत्री को रेस्टोरेंट में नहीं मिला टेबल तो भड़के, PSO ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल
Narendra Shivaji Patel Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक रेस्टोरेंट में टेबल नहीं मिलने पर मंत्री भड़क गए. आरोप है कि इस दौरान उनके पीएसओ ने रेस्टोरेंट स्टाफ से धक्का-मुक्की की. वहीं इस दौरान मंत्री ने फूड सेफ्टी की टीम को बुलाकर रात में ही जांच शुरू करवा दी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में राज्यमंत्री एक रेस्टोरेंट में हैं और उनका पीएसओ रेस्टोरेंट स्टाफ को धक्का देते हुए नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्यमंत्री को ग्वालियर के एक रेस्टोरेंट में टेबल नहीं मिली. आरोप है कि इससे नाराज होकर लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भड़क गए.