जबलपुर: बलि देने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 4 की मौत, बकरा सुरक्षित!

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दुखद और अजीब घटना सामने आई है. चरगवां-जबलपुर रोड पर एक तेज रफ्तार SUV पुल की रेलिंग तोड़कर लगभग 30 फीट नीचे सूखी नदी में गिर गई.

ADVERTISEMENT

car accident Jabalpur
car accident Jabalpur
google news

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दुखद और अजीब घटना सामने आई है. चरगवां-जबलपुर रोड पर एक तेज रफ्तार SUV पुल की रेलिंग तोड़कर लगभग 30 फीट नीचे सूखी नदी में गिर गई. इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हैरान करने वाली बात यह है कि इस गाड़ी में एक बकरा भी सवार था, जो पूरी तरह से सुरक्षित बच गया.