MP: राहुल गांधी को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए हुई 20 मिनट की देरी... फिर मंच पर मिली इसकी सजा, करना पड़ा ये काम!

Rahul Gandhi मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में राहुल गांधी तय समय से 20 मिनट देरी से पहुंचे. इस दौरान कार्यक्रम में देर से आने पर उन्हें प्रतीकात्मक सजा दी गई और 10 पुशअप लगाने को कहा गया.

Rahul Gandhi News
राहुल गांधी ने लगाए पुशअप्स
social share
google news

Rahul Gandhi News:कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. यहां उन्हें शनिवार शाम पंचमढ़ी में आयोजित पार्टी के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में जाना था. इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे के लिए उन्हें देरी हो गई. इसके बाद जब वो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो राहुल गांधी को प्रतीकात्मक सजा दी गई. दरअसल, कार्यक्रम में देरी से पहुंचने वालों को ताली बजाकर ‘टाइम मैनेजमेंट’ का अहसास कराया जाता है. साथ ही प्रतीकात्मक सजा भी दी जाती है, जिससे की समय की अहमियत समझी जा सके और उसका पालन किया जा सके. 

क्या मिली सजा?

आपको बता दें कि पंचमढ़ी में शनिवार की शाम को राहुल गांधी कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए थे. लेकिन वो कार्यक्रम में तय समय से करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे. उनके देरी से आने पर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के प्रमुख सचिन राव ने मजाकिया तौर पर कहा कि देर से आने वालों को सजा दी जाती है. इस पर राहुल गांधी ने अपनी सजा पूछी तो उन्हें कहा गया कि आपको सजा के तौर पर 10 पुशअप लगाने होंगे. ऐसे में राहुल गांधी ने 10 पुशअप लगाए और अपनी सजा पूरी की. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद नए जिला अध्यक्षों से मुलाकात की.

फिर लगाया वोट चोरी का आरोप

पचमढ़ी में अपने संबोधन के दौरान भी राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर अपने हमले जारी रखे. उन्होंने बड़े पैमाने पर चुनावी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश के पिछले चुनावों में भी इसी तरह की धांधली हुई थी. गांधी ने इस दौरान वोट चोरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, 

यह भी पढ़ें...

"कुछ दिन पहले, मैंने हरियाणा मॉडल पेश किया था जहां 25 लाख वोट चोरी किए गए थे, हर आठ में से एक वोट. यह उनकी व्यवस्था है. मुख्य मुद्दा 'वोट चोरी' है. हमारे पास सबूत हैं और हम उन्हें एक-एक करके जारी करेंगे."

 

गौरतलब है कि बीजेपी और चुनाव आयोग उनके इन आरोपों को खारिज कर दिया है.

बीजेपी ने कहा लीडर ऑफ पर्यटन

वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बिहार चुनाव प्रचार के बीच में छुट्टी पर थे. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए  लिखा, "राहुल गांधी के लिए विपक्ष का नेता का मतलब लीडर ऑफ पर्यटन और पार्टी करना है."  शहजाद ने कहा, "जब बिहार में चुनाव चल रहे हैं, राहुल गांधी पचमढ़ी में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं."

ये भी पढ़ें: चुनावी माहौल के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा दावा: 'चुनाव के बाद नीतीश कुमार को किनारे कर देगी बीजेपी'

    follow on google news